मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वाहन चालकों की राह अब होगी आसान

बचे हिस्से में सड़क बनने से अस्पताल जाने वालों को भी होगा फायदा

न.प्र.)। तीन इमली चौराहे से जूपिटर हॉस्पिटल तक लंबे समय से बन रही सर्विस रोड निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से अटका पड़ा था। वहीं अब पिछले दिनों सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट में उक्त आधी- अधूरी सड़क को लेकर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेकर तीन इमली बस स्टैंड के सामने से लेकर अभिनव नगर के गेट तक के हिस्से में महीनों से आधी-अधूरी पड़ी ऊबड़- खाबड़ सड़क के निर्माण का कार्य अब जाकर पूरा होता नजर आ रहा है। यही नहीं इसका सबसे बड़ा फायदा जहां अभिनव नगर के सैकड़ों रहवासी परिवारों को तो मिलेगा। साथ ही तीन इमली चौराहे से जूपिटर हॉस्पिटल की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को भी इसका सीधा फायदा होगा। साथ ही लोगों को लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ सड़क और बारिश के गड्ढों से भी राहत मिल जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें