शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

उत्तराध्ययन सूत्र की अमृतवाणी से गूंजा धार्मिक हॉल

सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, इन्दौर द्वारा केशरी वाटिका में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को आध्यात्मिक चेतना, भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।…

सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, इन्दौर द्वारा केशरी वाटिका में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को आध्यात्मिक चेतना, भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान महावीर की 16 प्रहर की देशना के अंतर्गत उत्तराध्ययन सूत्र के 36 अध्यायों की व्याख्या का शुभारम्भ हुआ, वहीं चल प्रतिष्ठा महोत्सव, विभिन्न धार्मिक लाभ, नवकारसी एवं शाही करबा सहित अनेक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुविशाल गच्छाधिपति पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. ने प्रवचन दिए जिनका रसपान जैन समाजजनों ने किया। राजेश जैन युवा ने बताया कि नरेन्द्र बोहरा, राकेश बोहरा, कांतिलाल बोहरा, प्रभात कुलदीप वोहरा, विनोद संघवी, नरेन्द्र कुमार, दिनेश मदनलाल ने पुण्य लाभ लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें