पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऊर्जस एप की मदद से मौसमी कारण से विद्युत अवरोध होने पर उपभोक्ता समय पर सुधार कार्य कराने में आसानी महसूस कर रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में 174 उपभोक्ताओं ने आपूर्ति संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान कराया। इसमें इंदौर शहर के 108, उज्जैन जिला 18, धार जिला 11, आगर 4, शाजापुर 5. देवास के 3, खरगोन के 2 उपभोक्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं। ऊर्जस एप पर शिकायतें दर्ज होने के तुरंत बाद केंद्रीयकृत कॉल सेंटर 1912 की टीम को संबंधित प्रकरण विशेष का डाटा पहुंच जाता हैं, सेंटर से इसकी सूचना त्वरित रूप से मैदानी सुधार अमले को भेज दी जाती हैं। आपूर्ति सुधार होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता उपभोक्ता से सुधार होने संबंधी पुष्टि भी की जाती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




