उपभोक्ता सुविधा की दृष्टि से बेहतर साबित हो रहे ऊर्जस एप द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति संबंधी शिकायतों के बगैर कार्यालय पहुंचे एवं बगैर फोन नंबर घुमाए समाधान हो रहा है। ऊर्जस एप पर उपभोक्ता द्वारा आपूर्ति संबंधित शिकायत दर्ज करने के कुछ मिनटों बाद ही समाधान का चरण प्रारंभ हो जाता है। उपभोक्ता की आपूर्ति संबंधी शिकायत का समाधान होने के उपरांत निराकरण संबंधी पुष्टि भी की जाती है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ऊर्जस एप से इंदौर जिले के 64, उज्जैन के 22, रतलाम जिले में 9, धार के 4, खंडवा के 4 उपभोक्ताओं ने आपूर्ति संबंधी शिकायतों का निराकरण कराया हैं। शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी ऊर्जस एप का उपयोग कर रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




