पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित रेप की सूचना को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन आज सुबह भी जारी रहा। रात में हंगामे, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद छात्रों ने सुबह दोबारा चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक छात्रा से कथित रेप और फिर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की अफवाह के चलते यह बवाल हुआ। इसी तरह चितकारा यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर की रात छात्रों ने प्रदर्शन किया। यहां 2 छात्राओं की मौत और लापता होने के दावों के साथ ‘भूत' का वीडियो भी चर्चा में रहा।
रेपिस्ट का एनकाउंटर
उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती में 10 साल की बच्ची से रेप के मामले में आरोपी शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




