सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुरानी सिटी बस पर यातायात नियमों की पेंटिंग और चित्रकारी का अनूठा प्रयोग

न.प्र.)। इंदौर एआईसीटीसीएल द्वारा पुरानी खटारा बसों के दोबारा जनउपयोग के लिए अनूठी परंपरा शुरू की है। कहीं सिटी बस पर चित्रकारी और पेंटिंग कर बच्चों की पढ़ाई के काम…

पुरानी सिटी बस पर यातायात नियमों की पेंटिंग और चित्रकारी का अनूठा प्रयोग

न.प्र.)। इंदौर एआईसीटीसीएल द्वारा पुरानी खटारा बसों के दोबारा जनउपयोग के लिए अनूठी परंपरा शुरू की है। कहीं सिटी बस पर चित्रकारी और पेंटिंग कर बच्चों की पढ़ाई के काम आ रही है। वहीं अब सुयश हॉस्पिटल के पास स्थित एआईसीटीसीएल के कार्यालय के भीतर खड़ी पुरानी बस पर यातायात के नियमों की चित्रकारी और पेंटिंग कर बच्चों और युवाओं को यातायात के नियमों के पालन और ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी वाली पेंटिंग बनाई गई है। यातायात नियमों की चित्रकारी और पेंटिंग बस को बेहद आकर्षक और खूबसूरत बना रही है। वहीं जब यह बस सड़क पर घूमेगी तो जनजागरण के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाएगी।

पुरानी सिटी बसों पर नए प्रयोग कर जागरूकता अभियान वही बड़ी बात यह की पुरानी खटारा सिटी बसों का इससे बेहतर उपयोग और क्या हो सकता है जहां बसों पर चित्रकारी और पेंटिंग कर उन्हें नया रंग रूप दिया जा रहा है। साथ ही इसका उपयोग स्कूल के बच्चों और युवाओं में यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ट्रैफिक रूल्स को लेकर जन जागरण अभियान सार्थक करने की यह अनूठी पहल है जिसे बेहतर प्रतिसाद मिलेगा। साथ ही स्कूली बच्चों और और आज की नई पीढ़ी के युवाओं को भी इससे ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जन जागरूकता और प्रेरणा मिलेगी। निगम सिटी बस पर इस तरह की पेंटिंग से एक नए अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसके अलावा हाल ही में पुरानी सिटी बस का निशुल्क शिक्षा अभियान में भी सार्थक पहल करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन की मांग पर बस्तियों में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाओं के उपयोग के लिए पुरानी सिटी बस पर चित्रकारी और पेंटिंग कर बच्चों की पढ़ाई के लिए दी गई थी। वहीं अब यातायात नियमों का प्रचार – प्रसार करने के लिए पुरानी सिटी बस का उपयोग एक और नया नवाचार है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें