सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम प्रांगण में यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक

निगम प्रांगण इंदौर में प्रदेश के सफाई मजदुर संगठन सहित पंचायतो के पदाधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसमे निर्णय हुआ कि कल 5…

निगम प्रांगण इंदौर में प्रदेश के सफाई मजदुर संगठन सहित पंचायतो के पदाधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसमे निर्णय हुआ कि कल 5 अक्टूवर से पूरे प्रदेश में काम बंद हड़ताल की जाएगी। इस बैठक में विशेष रूप से का. सोहनलाल शिंदे, महेश गौहर, संतोष कल्याणे, हरीश नागर, श्याम अजयपाल, राजेश मेवाती, राजेश धोलपुरे, निलेश गोसर, अखिलेश मेवाती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। युवा कामगार संघ के अध्यक्ष सूरज गौहर ने बताया कि ठेकेदारी प्रथा बंद की जाये, काम से बंद कर्मचारियो से म़ाफी नामा लेकर काम पर लिया जाये, 5 हजार नए पद भरे जाये, मेडिकल ग्राउंड पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये आदि मांगो पर मोर्चा संगठन विगत कई दिनों से मुख्यमंत्री, महापौर, नगरीय प्रशासन मंत्री सहित को कई बार ज्ञापन दे चुके है। बैठक में अब यह भी निर्णय हुआ कि इस बार आर पार की लडाई होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें