सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रहवासी क्षेत्र से अंडरग्राउण्ड मेट्रो नहीं निकाली जाए

एक दीया उम्मीद का आन्दोलन

रहवासी क्षेत्र से अंडरग्राउण्ड मेट्रो नहीं निकाली जाए

पूर्वी क्षेत्र के तिलक नगर सहित एक दर्जन से अधिक कालोनियों के रहवासी इन दिनों अंडरग्राउण्ड मेट्रो ट्रेन से चिंतित है। पहले भी विरोध के स्वर गूंजे थे और कल रविवार की रातत बंगाली चौराहा पर रहवासियों ने ‘एक दीया उम्मीद का’ आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में नागरिकों ने दीप जलाकर एवं कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखा कि रहवासी क्षेत्र से अंडरग्राउण्ड मेट्रो नहीं निकाली जाए। यह भी मांग की गई कि मेट्रो मार्ग को लेकर सरकार और अधिकारी रहवासियों से संवाद करें। सभी ने यही कहा कि रहवासी विकास के विरोधी नहीं है, लेकिन उनके घर खासतौर से रहवासी क्षेत्रों से अंडरग्राउण्ड मेट्रो निकालने को लेकर सभी चिंतित है। मेट्रो ऑफिस के बाहर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए, कैंडल मार्च निकाला गया, साथ ही सांकेतिक रूप से टेंडर की प्रति फाड़कर विरोध दर्ज कराया गया। इसके माध्यम से नागरिकों ने अपनी मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाई। अंकित दुबे ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और आगे भी रहवासियों की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाया जाएगा।

रहवासी क्षेत्र से अंडरग्राउण्ड मेट्रो नहीं निकाली जाए

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें