शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दो वाहनों की टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार

सेज यूनिवर्सिटी बायपास के पास हुई दुर्घटना, वक्त पर एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, कार सवार घायल अस्पताल में भर्ती

दो वाहनों की टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास रोड पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सेज यूनिवर्सिटी के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार को दो अलग-अलग वाहनों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद असंतुलित होकर कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना होते ही गाड़ी के सेफ्टी एयरबैग्स खुल गए, जिससे कार सवार युवकों की जान बच गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार को एक ट्रक और एक अन्य अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। अचानक लगी दोहरी टक्कर के कारण चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार लहराते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार में मौजूद युवकों को चोटें आई हैं, जिन्हें घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही तेजाजी नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से जब्त कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात टक्कर मारने वाले वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12