मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे बच्चे कई ट्रेनें रद्द

उफान पर हैं। मध्यप्रदेश में मैहर जिले के सोनवारी में नाले उफान पर आ गए और इन्हीं उफनते नाले को पार करते हुए बच्चे स्कूल जा रहे हैं। उधर शिवपुरी…

उफान पर हैं। मध्यप्रदेश में मैहर जिले के सोनवारी में नाले उफान पर आ गए और इन्हीं उफनते नाले को पार करते हुए बच्चे स्कूल जा रहे हैं। उधर शिवपुरी व भिंड में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा पशुओं की भी जान चली गई। उत्तप्रदेश में गंगा, यमुना सहित 10 नदियां उफान पर हैं। दक्षिण गुजरात में जलप्लावन के हालात बने हुए हैं। यहां एक ही दिन में 25 से 50 इंच तक बारिश हुई है। बिहार के औरंगाबाद और बक्सर में बिजली गिरने से 2-2 लोगों की मौत हो गई। रतलाम मुंबई रेल मंडल के घोलवड- उमरगाम रोड रेलखंड में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का असर दूसरे दिन भी रेल यातायात पर बना हुआ है। रेल परिचालन प्रभावित होने के चलते रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन आज भी प्रभावित रहेगा। करीब 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें