अलग-अलग क्षेत्रों सांवेर रोड, किला मैदान, पोलोग्राउंड, पीथमपुर एवं नेमावर रोड उद्योगपतियों ने बैठक कर अपने-अपने उद्योग परिसर क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने और वर्षा जल संग्रह का संकल्प लिया और कहा कि एक पौधा उद्योग के नाम लगाने का काम किया जाएगा। वहीं पानी संचय का संकल्प भी लिया गया। हरि अग्रवाल, बीएम गुप्ता, राजेन्द्र मित्तल, स्वदेश शर्मा, सतीश गोयल, घनश्याम रघुवंशी, मनोज भिया, अतुल वेद, हितेश पटेल, श्यामकान्त झा, अनुपम अग्रवाल, विलास राणे सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




