शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

यूसीसी लागू होने पर मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन होगा

संस्था चैतन्य भारत ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के संकल्प एवं कैबिनेट में मंजूर हुए प्रस्ताव का स्वागत किया।…

संस्था चैतन्य भारत ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के संकल्प एवं कैबिनेट में मंजूर हुए प्रस्ताव का स्वागत किया। संस्था के सीताराम व्यास, विष्णु गोयल, स्वदेश राजोरिया, कांति पटेल, मनीष बोहरा ने बताया कि संस्था की आवश्यक बैठक की गई जिसमें कैबिनेट में यूसीसी मुद्दे पर स्वीकृति दी गई। जिस दिन नियम बनकर सामने आएगा उस दिन संस्था द्वारा आतिशबाजी कराई जाएगी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नागरिक अभिनंदन भी कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अब डॉ. यादव ने ऐतिहासिक कदम उठाने के संकेत देकर देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का सम्मान किया है। इस कानून के लागू होने के दिन संस्था चैतन्य भारत द्वारा शहर में आतिशबाजी और मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर उनका नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 108 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव है जिसमें शहर के प्रमुख संत–विद्वान, धर्माचार्य, सकल हिन्दू समाज के वरिष्ठजन शामिल होंगे। बैठक में संगठन प्रभारी राजन दुबे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे प्रदेश में चल रहे सभी मदरसों का तत्काल सर्वेक्षण एवं निरीक्षण कराएं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें