रवीन्द्र नाट्यगृह में कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष तथा जी एंड जे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 12 घंटे का गीत-सगीत का आयोजन किया। बीच-बीच में नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। विवेकानंद समाज गौरव सम्मान से 75 से अधिक प्रसिद्ध विभूतियां सम्मानित हुई। राधेश्याम पटेल, दिलीप राजपाल,डॉ. विजय सालविया, हरबेल सिंह चड्ढा, कुलगुरु अतिथि थे। 30 गायकों ने प्रस्तुति दी। सात शास्त्रीय नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




