इंदौर नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय जनता की मांग पर एक तरफ विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से तीन इमली चौराहा के सौंदर्य करण और साज – सजावट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वही अब तीन इमली चौराहे से पवनपुरी कॉलोनी की सर्विस रोड निर्माण को लेकर भी एक बार फिर प्रयास करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत बेहद जल्द लगभग दो करोड़ की लागत से सर्विस रोड़ का नव निर्माण भी शुरू होगा। जिसको लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है।
दूसरी तरफ सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले तीन इमली चौराहे पर भी निगम द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ खर्चकर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यकरण के कार्य के साथ सजाने संवारने के भी कई काम एक साथ शुरू किए जाएंगे। नया टैफिक सिग्नल भी लगेगा। साथ ही अन्य काम को लेकर भी हाल ही में भूमि पूजन करने के बाद अब काम भी शुरू करने की तैयारी हो रही है। वही अब तीन इमली से पवन नगर की ओर जाने वाले सर्विस रोड़ मार्ग की लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ क्षतिग्रस्त सड़क की बजाय आने वाले दिनों में नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि क्षेत्र के रहवासियों के साथ आसपास के व्यापारियों और आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




