मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

टूरिस्ट स्त्रलेन Rैश, 13 की मौत

पेरू के नाज्का शहर में टूरिस्ट्स को ले जा रहा एक प्लेन अचानक खेत में गिरकर क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की…

पेरू के नाज्का शहर में टूरिस्ट्स को ले जा रहा एक प्लेन अचानक खेत में गिरकर क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये विमान पर्यटकों को प्रसिद्ध ‘नाज्का लाइंस' दिखाने के लिए ले जा रहा था। नाज्का लाइंस पेरू के रेगिस्तानी इलाके में सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों की बनाई गई विशाल आकृतियां हैं। जमीन पर उकेरी गई इन आकृतियों में अलग-अलग जानवरों के चित्र शामिल हैं, जिन्हें सिर्फ हवाई जहाज या ऊंचे टावर से ही पूरी तरह देखा और समझा जा सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें