सरवटे बस स्टैंड के पास एक दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की खौफनाक साजिश सामने आई है। बलात्कार के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने पीड़िता से सरेराह मारपीट की और जबरन पानी में सल्फास मिलाकर पिलाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
ग्वालटोली पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वह सरवटे बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान के पास मौजूद थी, तभी आरोपी रितेश शर्मा निवासी जीआरपी क्वार्टर, भूरी टेकरी, कनाड़िया वहां पहुंचा। आरोपी ने पीड़िता को अकेली पाकर बुरी नीयत से रास्ता रोका और सरेराह अभद्रता व गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर हाथापाई व मारपीट की। विवाद के दौरान सनकी आरोपी ने पीड़िता को जान से खत्म करने की नीयत से पानी के गिलास में जहरीला पदार्थ सल्फास मिला दिया और उसे जबरन पिलाने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और जोर- जोर से शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी रितेश शर्मा मौके से में गुना जिले में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी फिलहाल न्यायालय से अग्रिम जमानत पर बाहर है। जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी पीड़िता पर राजीनामा करने का लगातार दबाव बना रहा था और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




