तीन इमली चौराहा पर ट्रक और कार में भिड़ंत का मामला सामने आया है। कार क्रमांक एमपी 09 बीए 5722 और ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 9667 के बीच तीन इमली चौराहा के समीप टक्कर हो गई। ट्रक में लकडियां भरी हुई थी। तीन इमली पर सडक भी बदहाल स्थिति में है। टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




