न.प्र.)। विधानसभा एक के वार्ड 1 स्थित बोहरा बाहुल्य कालोनी धार रोड स्थित अम्मार नगर में इन दिनों क्षेत्र में जगह-जगह गड्डों की परेशानी बनी हुई है। रहवासी परेशान है, कई बार शिकायतें की गई तो जवाब मिला कि सभी लोग पहले नल की लाइन डलवा लेवे, जब तक नल की लाइन नहीं डलेगी तब तब सडक नहीं बनेगी। इधर कई चैम्बर से ड्रेनेज का पानी भी रोड पर बह रहा है जो गड्डों में भरकर सडांध मांग रहा है। बोहरा समाज के साथ मुस्लिम समाज भी यहां बड़ी संख्या में रहते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




