सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गार्डन के बाहर पेड़ बिजली के खंभे पर झुका

आधे से ज्यादा झुके पेड़ को हटाने के लिए भी अनुमति का इंतजार

गार्डन के बाहर पेड़ बिजली के खंभे पर झुका

नेहरू स्टेडियम के सामने वाले रेसीडेंसी गार्डन के बाहर नीम का पेड़ आधे से ज्यादा झुक कर बिजली के पोल पर जाकर टिक गया है। जिसके कारण किसी भी दिन कोई हादसा या दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार और रेसीडेंसी गार्डन संभालने वाले प्रबंधन को अनुमति का इंतजार है। जबकि पिछले कई महीनो से यह पेड़ आधे से ज्यादा झुकी हालत में बिजली के पोल पर जाकर टिका हुआ है। ऐसी स्थिति में किसी भी दिन कोई दुर्घटना या हादसा हो सकता है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों और आसपास के घुमने आने वाले लोगों के मन में आशंका है। जिसको लेकर गार्डन आने वाले कई लोगों ने इस मामले में निगम के उद्यान विभाग के अफसरों को शिकायत भी कर दी है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी लंबे समय से इस मामले में अनदेखी कर रहे हैं।

इधर,पारसी मोहल्ले में 80 डिग्री से ज्यादा झुके पेड़ की स्थिति भी खराब

यही नहीं इसके अलावा वार्ड 63 से जुड़े छावनी पारसी मोहल्ला क्षेत्र में साक्षी अपार्टमेंट के बाहर लंबे समय से एक 70 साल से ज्यादा पुराना बड़ा पेड़ करीब 80 डिग्री से ज्यादा झुकी हालत में मकान के ऊपर जाकर झुक गया है। जिसको अन्य जगह शिफ्ट करने या इस स्थान से हटाने को लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने कई बार शिकायत कर दी। बावजूद इसके निगम के उद्यान विभाग के अफसरों और क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी है।

पेड़ों की खतरनाक स्थिति के हिसाब से होना चाहिए हटाने का फैसला

लोगों का साफ कहना है कि जब पेड़ की औसत उम्र पूरी हो जाए या इस स्थिति में हो जाए जिसके कारण दुर्घटना या हादसा हो सकता है तो ऐसे पेड़ को अन्य जगह शिफ्टिंग कर देना चाहिए, या हटा देना चाहिए ताकि रहवासी इलाके में पेड़ की इस हालत के कारण कोई हादसा या दुर्घटना ना हो।

विकास के नाम पर हो रही शहर में पेड़ों की बलि

गौरतलब है कि शासन-प्रशासन के आदेश पर शहर में विकास के नाम पर नई सड़कों के निर्माण के लिए हजारों की संख्या में पेड़ों की बलि दी जा रही है। लगातार ब्रिज निर्माण और सड़कों के निर्माण के लिए पेड़ों को बड़ी संख्या में काटा जा रहा है। यही नई शिफ्टिंग भी की जा रही है। लेकिन यहां रहवासियों की शिकायत के बावजूद लंबे समय से प्रशासन खतरनाक स्थिति के पेड़ों की अनदेखी कर रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें