पलासिया क्षेत्र में इंडस्ट्रीज हाउस ब्रिज निर्माण से पहले निगम द्वारा लंबे समय के बाद पुलिया निर्माण और चौड़ीकरण में बाधक एसटी – एलटी पोल और बाधक डीपी और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग को लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा अब जाकर लंबे समय से संकरी पुलिया के चौड़ीकरण की बारी आई है। जिसके तहत निगम द्वारा करीब 5 करोड रुपए के आसपास खर्च कर पलासिया क्षेत्र के इंडस्ट्रीज हाउस के सामने वाली सकरी पुलिया को दोगुना चौड़ा करने की प्लानिंग के साथ निविदा प्रक्रिया जारी कर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
पहले से दुगनी हो जाएगी चौड़ाई, नहीं फंसेगी गाड़ियां- खास बात यह है
कि पलासिया क्षेत्र के इंडस्ट्रीज हाउस के सामने वाली सालों पुरानी संकरी इस पुलिया को चौड़ा करने के लिए निगम ने कई बार प्रयास किए। यही नहीं पहले दो- तीन बार टेंडर प्रक्रिया होने के बावजूद यहां का काम शुरू नहीं है हो पाया। जबकि अब एक बार फिर से निगम ने पलासिया क्षेत्र की पुलिया के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि अगले माह नवरात्रि की शुरुआत के साथ पुलिया के नव निर्माण का कार्य भी बेहद जल्द शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के आने जाने वाले हजारों वाहन चालकों को आने वाले दिनों में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इस सकरी पुलिया पर बार-बार लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




