मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ट्रेन हुई धुआं-धुआं

मची, अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19344) के बी-2 एसी कोच में आज तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। एसी पैनल से चिंगारियां निकल रही थीं। कुछ ही देर में कोच धुएं से भर गया, फायर अलार्म बजने लगे और लाइटें बंद-चालू होने लगीं।

समय रहते ट्रेन रोककर कोच में सवार सभी 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घबराए यात्री जल्दबाजी में अपना सामान तक छोड़कर कोच से बाहर निकल आए। ट्रेन भोपाल की ओर आ रही थी। बी-2 कोच पूरी तरह भरा हुआ था और अधिकांश यात्री सो रहे थे। यात्रियों को बी-2 कोच से अन्य डिब्बों में स्थानांतरित कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें