सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी… हुकुमचंद घंटाघर पर चेकिंग के दौरान युवक का कटा 4,500 का चालान, गाड़ी भी जब्त

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, अब ड्रोन कैमरों से रॉन्ग साइड और लेफ्ट टर्न पर रखी जाएगी पैनी नजर

इंदौर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हुकुमचंद घंटाघर चौराहे पर पुलिस ने मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे एक युवक को रोककर 4,500 का भारी-भरकम चालान काटा और उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया।

हुकुमचंद चौराहे पर चेकिंग के दौरान मोबाइल पर बात कर रहे युवक को जब रोका गया, तो उसने भागने की कोशिश की। रोके जाने के बाद भी वह मोबाइल पर बात करता रहा और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करता रहा। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1,000, मोबाइल पर बात करने पर 1,000, इंश्योरेंस न होने पर 1,000, हेलमेट/अवैध रूप से वाहन चलाने तथा पुलिस के आदेश की अवहेलना करने पर 500 सहित अन्य धाराओं में कुल 4,500 का चालान थमा दिया। साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया गया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। विशेषकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेफ्ट टर्न ब्लॉक करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों की मौके पर ही फोटो खींचकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें