यातायात व्यवस्था में लगे आरक्षक पूरण शाक्यवार क्रमांक 3705 एवं आरक्षक अजय तोमर क्रमांक 3705 ने देखा कि एक व्यक्ति सडक पर घायल होकर खून से लथपथ हो गया है, सिर और चेहरे पर चोट के बाद रक्त भी बह रहा था। शाक्यवार और तोमर ने पहले व्यक्ति को एक तरफ बैठाया और फिर प्राथमिक उपचार कर रक्त को रोका और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया और परिजनों को भी जानकारी दी।

श्री रणजीत औद्योगिक सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर 48 द्रविड नगर, इन्दौर पंजीयन क्रमांक 2512 दिनांक 30-06-2011 वार्षिक साधारण सभा की सूचना
संस्था के समस्त सम्माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है सस्था की वार्षिक साधारण सभा रविवार, दिनांक 20.09.2026 को प्रातः 9.30 बजे संस्था स्थान शिव मंदिर नर्मदा टंकी नगर निगम झोन द्रविड नगर इन्दौर, में आयोजित की गई। जिसमें आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हैं। सभा की सूचना सभी सदस्यों को डाक द्वारा भेज दी गई है। अप्राप्त की दशा में इसे सूचना मानकर उपस्थित होवें।
उक्त दिनांक को निर्धारित समय पर गणपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित की जाकर उसी दिनांक व उसी स्थान पर 30 मिनट पश्चात स्थगित बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। जिसमें नियमानुसार गणपूर्ति की आवश्यकता नही होगी।
धीरेन्द्र शुक्ल उपाध्यक्ष श्री रणजीत औद्योगिक सहकारी संस्था मर्यादित. इन्दौर
चिकमंगलूर साख सहकारी संस्था मर्यादित इन्दौर 134 देवी अहिल्या मार्ग, चिकमंगलूर चौराहा, इन्दौर पंजीयन क्रमांक/जे.आर./आई.डी.आर./2013/101 वार्षिक साधारण सभा की सूचना
सभी सम्माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संस्था की 24वीं वार्षिक साधारण सभा रविवार दिनांक 20 सितंबर 2026 को सुबह 11.30 बजे स्काउट ग्राउंड नेताजी सुभाष मार्ग, इन्दौर पर रखी गई है, जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। संस्था व्दारा सभा की सूचना व्यक्तिगत एवं पोस्ट व्दारा सभी सदस्यों को अग से भेजी गई है। यदि किसी सदस्य को डाक व्दारा भेजी गई सूचना प्राप्त नहीं होती है तो इसे सूचना मानकर साधारण सभा में उपस्थित होने की कृपा करें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




