सिरपुर पेट्रोल पंप के पास जनता चाय रेस्टोरेंट के सामने मुख्य मार्ग पर कचरा वाहन क्रमांक एमपी- 09 एई-1628 काफी देर तक खड़ा रहा। मुख्य सड़क पर वाहन के इस तरह खड़े रहने से चौराहे पर यातायात बाधित होने लगा और देखते ही देखते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क से निकलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कचरा वाहन से उठती बदबू से लोग परेशान जाम में फंसे राहगिरों और वाहन चालकों को केवल यातायात की समस्या ही नहीं, बल्कि कचरा वाहन से आ रही गंदगी और तेज बदबू के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




