यातायात सुधार को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस अधिकारी और रिक्शा चालक के पदाधिकारी भी शामिल हुए। देवासनाका से राजीव गांदी चौराहा तक बैटरी आटो रिक्शा पर प्रतिबंध की बात भी कही। वहीं बैटरी ऑटो रिक्शा सिटी परमिट संशोधित करने पर भी चर्चा हुई। रैपिडो बाइक टैक्सी के न्यायालय के निर्णय पालन को लेकर चर्चा हुई। मुद्दा यही था कि यातायात को सुगम बनाना और जो व्यवहारिक दिक्कतें आ रही है उसे दूर करना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





