प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर ने बताया कि कल अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर और 26 सितम्बर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कई जगह निगम ने स्थान तय किए हैं। जवाहर टैकरी पर भी विसर्जन का मुख्य आयोजन होगा। 100 से अधिक स्थानों पर निगम गणेश प्रतिमाओं का एकत्रीकरण करेगा। नन्दकिशोर पहाड़िया ने बताया कि निगम ने कल गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर भी पूरी तैयारी कर ली है, निगम ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों के अलावा करीब साढ़े 5 हजार हेलोजन और करीब 1700 मेटल लाइट भी लगाई है, जिससे पूरा झांकी मार्ग जगमग होगा। अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि 100 से अधिक स्थानों पर गणेशजी की प्रतिमा का एकत्रीकरण होने के बाद पर्यावरण हितेशी कुंड भी बनाए गए हैं, उसी में श्रद्धालु गणेशजी का विसर्जन करेंगे।
कि मृगनयनी एम्पोरियम के पास लगने वाले मंच की अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है,
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




