शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

टोका तो महावत बोला- अस्पताल भी नहीं ले जाएं क्या?

रणजीत हनुमान रोड से गुजर रहे हाथी का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी जहां से गुजर रहा था इस…

रणजीत हनुमान रोड से गुजर रहे हाथी का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी जहां से गुजर रहा था इस पर कुछ लोगों ने महावत को टोका कि प्रतिबंध लगा हुआ है, इस पर जवाब मिला कि अस्पताल लेकर भी नहीं जाएं क्या? बीते माह राजनगर में एक हाथी ने गुड़ खिलाने गए युवक को अपनी चपेट में ले लिया था जिसके कारण युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन ने सतर्कता के तौर पर हाथी को शहर में प्रतिबंधित किया। इसके बाद कल रणजीत हनुमान मंदिर से एमओजी लाइन तक हाथी रामू नजर आया तो लोगों ने महावत से प्रश्न किए, महावत ने कहा कि इसे अस्पताल लेकर जा रहे है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महावत लोगों से दान लेते हुए चल रहा था। एमओजी लाइन स्थित पशु चिकित्सालय के बाहर भी लोगों ने हाथी से आशीर्वाद लिया। कुछ लोग हाथी के पास जाने से सहमे हुए नजर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने बेखौफ हाथी से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि शहर में एक ही हाथी बीते कई सालों से नजर आता है। पश्चिाम क्षेत्र में रामू नामक हाथी कई बार घूमते हुए नजर आता है। हालांकि प्रतिबंध के बाद कल पहली बाहर रामू नजर आया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें