शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

15 जोनल कार्यालयों पर आज होगा जनता की समस्याओं का समाधान

सरकार की योजनाओं का लाभ भी नागरिकों को दिलाएंगे

नगर निगम के द्वारा आज शहर के 15 जोनल कार्यालय पर जनता की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

राज्य सरकार के द्वारा सरकार आपके द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि नागरिकों के घरों पर जाकर उन्हें सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाया जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान के तहत आज नगर निगम के 15 जोनल कार्यालय पर शिविर लगाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि 1, 2, 3, 4, 10, 11,

20 एवं 21 में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों, विशेषत: श्रमिकों, महिलाओं, वंचितों और कमजोर वर्गों को पहुंचाना है। इस शिविर में पूर्व से योजना का लाभ प्राप्त किये जाने वाले हितग्राहियों की जानकारी का संकलन, शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध करना तथा शेष रहे हितग्राहियों को क्रमबद्ध तरीके से लाभ दिलाना शामिल किया गया है। इस शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जो लोग पहुंचेंगे उनके पृथक से पंजीयन भी किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें