शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आज डोल ग्यारस पर भगवान निकलेंगे भक्तों को दर्शन देने

झिलमिलाती झांकियां भी अखाड़ों के साथ नजर आएंगी, राजवाड़ा से पंढरीनाथ तक शाम को रहेगा नो व्हीकल झोन

आज डोल ग्यारस पर भगवान निकलेंगे भक्तों को दर्शन देने

कल धूप दशमी के बाद आज डोल ग्यारस का धार्मिक पर्व मनाया जा रहा है। आज शाम ज्यादातर मंदिरों से भगवान को पालकी, रथ और अन्य साधन में विराजित कर भगवान का डोल निकाला जाएगा। जगह-जगह भक्तों को दर्शन शाम से लेकर रात तक होंगे। बडे मंदिरों के भी श्रृंगारित डोल भक्तों की मौजूदगी में बैण्ड बाजा के साथ निकाले जाएंगे। कई डोल में मंदिर के घंटे-घडियाल भी रास्ते में बजते दिखाई देंगे। शंखनाद भी होता रहेगा। भक्तों द्वारा अपने भगवान के दर्शन पूजन के साथ आरती भी करने का क्रम किया जाएगा। शहर के पश्चिमी क्षेत्र, मध्य और कुछ पूर्वी क्षेत्र के डोल पंढरीनाथ पहुंचेंगे वहां से यह डोल अपने-अपने मंदिर वापस पहुंचेंगे जहां भगवान की आरती की जाएगी और प्रसाद का वितरण भी होगा। कई शृंगार डोल के साथ झिलमिलाती झांकियां और अखाड़े भी रहेंगे। छोटे से छोटे मंदिर हाथ ठेला पर आज भगवान के डोल निकालेंगे वहीं रंगाड़ा से लेकर ट्रैक्टर, ट्राल सहित अन्य वाहनों पर भी डोल निकाले जाएंगे। श्री बलाई सकल पंच राधा-कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला समिति द्वारा आज कटकटपुरा, जूनी इंदौर स्थित मंदिर से डोल निकाला जाएगा। भगवान राधाकृष्ण की झांकी रहेगी। झांकियां, डोल-ताशे और बैंड भी शामिल होंगे। अशोक मालवीय मुन्ना, चंद्रेश्वर मालवीय, राजकुमार राठौर पटेल, जयराज प्रधान, सन्नी जुझारिया, अनिल मालवीय ने उक्त जानकारी दी। वहीें श्री सकल पंच राठौर समाज का डोल समाजवादी इंदिरा नगर राठौर स्कूल से निकाला जाएगा जो पश्चिम क्षेत्र के मध्य होता हुआ पंढरीनाथ पहुंचेगा। ललित राठौर, गोविन्द राठौर ने उक्त जानकारी दी। वहीं श्री सकल पंच सार्वजनिक श्री राम मंदिर ट्रस्ट बड़ी ग्वालटोली भी आज वृंदा गुरु व्यायामशाला के अखाड़ों के साथ डोल निकालेंगे इसमें झांकियां भी रहेगी। वहीं बांके बिहारी व्यायामशाला शस्त्रकला केन्द्र छत्रीबाग से भी भगवान को विराजित कर डोल निकाला जाएगा। नन्हे कलाकार शस्त्रकला का प्रदर्शन करते चलेंगे। सचिन चौरसिया, विपुल चौरसिया, कुलदीप शर्मा, जयेश काड़वे, सिद्धार्थ काड़वे व्यवस्था देख रहे हैं, कई राजनेता भी शामिल होंगे। आज पुलिस ने शाम से राजवाड़ा से लेकर यशवंत रोड, पंढरीनाथ पर नो व्हीकल झोन किया है, जिससे भगवान के डोल और श्रद्धालुओं को शाम से रात तक परेशानी ना हो। हर डोल के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

आज डोल ग्यारस पर भगवान निकलेंगे भक्तों को दर्शन देने
आज डोल ग्यारस पर भगवान निकलेंगे भक्तों को दर्शन देने

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें