मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बस पास शुल्क कम करने के लिए आज भाजपा के छात्र संगठन का प्रदर्शन निगम ने जब से हाथ खींचे तब से बढ़ गया विद्यार्थियों का बस पास शुल्क

नगर निगम द्वारा जब से सिटी बस कंपनी से अपने आप को अलग किया गया है तब से विद्यार्थियों का बस के पास का मासिक शुल्क बढ़ गया है। इसके…

नगर निगम द्वारा जब से सिटी बस कंपनी से अपने आप को अलग किया गया है तब से विद्यार्थियों का बस के पास का मासिक शुल्क बढ़ गया है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी छात्र संगठन द्वारा आज प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री देवेश गुर्जर ने बताया कि अब तक सिटी बस में सफर करने वाले विद्यार्थियों को रियायती दर पर सिटी बस का पास दिया जाता था। यह पास मासिक आधार पर बनता था। इसके कारण इंदौर में रहकर अध्यापन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपने हॉस्टल अथवा रहने के स्थान से कॉलेज और कोचिंग क्लास तक जाना और आना आसान हो जाता था। पिछले कुछ महीने से सिटी बस कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को सिटी बस के पास में दी जा रही रियायत को बंद कर दिया गया है। ध्यान रहे कि विद्यार्थियों को जो छूट वाला पास मिलता था वह महापौर योजना के अंतर्गत प्राप्त होता था। इसमें सिटी बस के पास के मूल किराए और पास की कीमत के बीच के अंतर की राशि नगर निगम द्वारा चुकाई जाती थी। राज्य सरकार द्वारा सिटी बस कंपनी को इंदौर नगर निगम से हटकर राज्य स्तरीय कंपनी के साथ जोड़ने के बाद विद्यार्थियों को दी जाने वाली यह छूट समाप्त हो गई है। इसे लेकर विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आवाज भी उठाई गई लेकिन इस आवाज को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।

अब आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा छात्रहितों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर नगर निगम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। परिषद द्वारा जो मांगे रखी गई है उसमें स्कूल ऑफ फार्मेसी के सामने सिटी बस स्टॉप की व्यवस्था, सिटी बस के बढ़े हुए मासिक बस पास शुल्क को कम करना, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने स्पीड ब्रेकर का निर्माण और विश्वविधालय के गर्ल्स हॉस्टल के सर्विस रोड पर कैमरा एवं लाइट की व्यवस्था करने की मांग है। इन मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज दोपहर के 1:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें