ईरान में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। तेहरान की सेपेहरान एयरलाइंस के एक बोइंग 737 विमान ने मशहद से उड़ान भरी थी, लेकिन उसे कुछ ही देर बाद वापस एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक टायर अलग हो गया। टायर अलग होने से पहले फट गया था। इसके बाद इंजन में खराबी आई तो पूरा विमान बुरी तरह कांपने लगा। विमान में बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए। विमान के कांपने की वजह से उसके अंदर छत का हिस्सा टूटकर गिरने लगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




