विश्व यूनिवर्स इंडिया के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के लिए गुमाश्ता नगर इंदौर की बेटी श्रेया बेड़िया जयपुर के लिए तिरंगा हाथ में लेकर रवाना हुई थी। इस प्रतियोगिता में देश भर की 52 युवतियां मिस यूनिवर्स में अपनी प्रतियोगिता जीतने के लिए कोशिश करेगी। अलग-अलग राउंड में यह पेजेंट जयपुर, इंदौर, बैंगलोर और दिल्ली में आयोजित होने वाली है। गोविंद नीलम बेड़िया की पुत्री श्रेया ने इंदौर के बाद अमेरिका में भी शिक्षा पूर्ण की और वे वर्तमान में पेरिस में फैशन एंड लक्जरी प्रोग्राम में अध्ययन कर रही हैं। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एमडी अनूप कुमार सिंह ने अधीक्षण यंत्रियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ सिंचाई के लिए दस घंटे एवं शेष सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति करना अत्यंत आवश्यक हैं। गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के साथ ही समय पर बिजली देयकों की राशि एकत्र करना भी उतना ही जरूरी हैं, अतः आपूर्ति एवं राजस्व संग्रहण को लेकर अधीक्षण यंत्री से लेकर लाइन स्टॉफ तक सक्रियता के साथ कार्य करें एवं उत्कृष्ट परिणाम लाएं। सिंह ने कहा कि जहां भी मेंटेनेंस का कार्य हो रहा हो, वहां भी गुणवत्ता एवं दीर्घकालीन कार्यों पर फोकस रखें ताकि जल्दी ही कोई दूसरा मेंटेनेंस इत्यादि को लेकर कार्य न निकले। अधिकारी गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया, एसआर बमनके, सुषमा गंगराड़े, निर्मल शर्मा, अचल जैन,सुनील पाटौदी, मनेंद्र गर्ग, डॉ. डीएन शर्मा ने विचार रखें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




