शहर में यातायात जाम की स्थिति लगातार रहती है। खासतौर से कोई जुलूस, जलसा या त्योहार पर यातायात का कचूमर निकलता है। यातायात को सुचारू करने के लिए कल उच्च स्तरीय बैठक पुष्यमित्र भार्गव और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी। तीन महत्वपूर्ण सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला इस बड़ी बैठक में लिया गया था। इन तीन सड़कों में राजमोहल्ला चौराहा से जवाहर मार्ग होते हुए राजवाड़ा तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने और दूसरी तरफ कृष्णपुरा पुल मृगनयनी से रीगल तिराहा तक और तीसरी सड़क शास्त्री मार्केट नसिया क्षेत्र से रिव्हर साइड रोड याने वापस कृष्णपुरा तक का मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय का असर यह दिखा कि आज सुबह से इन तीन रोड पर निगम की गाड़ी चेतावनी के लहजे में अनाउंसमेंट कर रही थी। लोगों को चेतावनी दी जा रही थी कि वे अपने अतिक्रमण हटा लें। जहां-जहां बेवजह गलत पार्किंग वाहनों की गई है, लम्बे समय से वाहन खड़े रहते हैं वे वाहन भी हटा लें। इन तीन सड़कों पर कल सुबह से निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। जहां-जहां वाहन गलत खड़े हैं उन्हें वहां से हटा दिया जाएगा, जहां-जहां अतिक्रमण है उन्हें भी हटाया जाएगा। अभी बड़ा गणपति से कृष्णपुरा तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शामिल नहीं किया गया है। अगली बार संभव है कि इस मार्ग के साथ सुभाष मार्ग, सपना- संगीता मार्ग को शामिल कर लिया
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




