शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

तीन दिनों तक छुटपुट बारिश के आसार

विशेषज्ञ बोले- गुरुवार और शुक्रवार को आ सकता है तेज पानी, जिसकी शुरूआत बुधवार की रात को भी हो सकती है, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना जिसका असर पूर्वी म.प्र. के साथ इंदौर में भी रहेगा, उमस से लोग परेशान

मौसम विभाग की भी यही भविष्यवाणी है कि अभी तेज बारिश के आसार तीन दिनों तक नहीं है और मौसम विभाग ने इंदौर में ही बारिश को औसत से ज्यादा माना। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश के 27 जिलों में कम बारिश के कारण सूखा की स्थिति दिख रही है, लेकिन उस सूखा की स्थिति में इंदौर का नाम शामिल नहीं है। अभी तक जो बारिश हुई है उसे संतोषजनक बताया जा रहा है, लेकिन कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है वह चिंताजनक है, कल भी आउटर क्षेत्र में पानी गिरा था, लेकिन शहरी क्षेत्र में पानी बहुत कम आया था। इधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा का मानना है कि आज से तीन दिनों तक सामान्य बौछार के साथ पानी गिर सकता है। आज शाम हल्की बौछारें होगी, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को यह क्रम जारी रहेगा। बुधवार की रात से तेज पानी गिरने का क्रम शुरू हो सकता है जो गुरुवार और शुक्रवार तक जारी रहेगा। शर्मा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो पूर्वी म.प्र. से होते हुए इंदौर तक कवर करेगा। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव का क्षेत्र बनने से आज से इसका असर इंदौर में हल्की बारिश के रूप में दिखेगा। इधर पानी नहीं गिरने से उमस बढ़ी हुई है और लोग उमस से परेशान है। इधर मौसम विभाग और जानकार भी यही मान रहे हैं कि पानी का जो इंदौर में कोटा है वह करीब सवा दो माह में पूरा हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें