शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

तीन चौराहों पर चौड़े होंगे लेफ्ट टर्न, एक पर लगेगा सिग्नल

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया। यातायात को सुगम बनाने के मकसद से किए गए इस दौर में तीन चौराहों…

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया। यातायात को सुगम बनाने के मकसद से किए गए इस दौर में तीन चौराहों के लेफ्ट टर्न चौडा करने और एक चौराहे पर सिग्नल लगाने का फैसला लिया गया।

सिंघल द्वारा ट्रैफिक सुधार को लेकर आज से तीन सड़कों पर शुरू होने वाले अभियान के पहले चौराहों का निरीक्षण किया गया। लेफ्ट टर्न और चौराहे विकास कार्यों के संबंध मे दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा ट्रैफिक सुधार को लेकर तीन इमली ब्रिज के नीचे, अन्नपूर्णा चौराहा, हरसिद्धि चौराहा, नगर निगम चौराहा, रसोमा चौराहा मैकेनिक नगर न्यू पलासिया चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक सुधार हेतु तीन इमली, चाण्यकपुरी और रसोमा चौराहा पर लेफ्ट टर्न विकास करने, तीन इमली चौराहे पर सिग्नल लगाने के और जंक्शन पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक सुधार कार्य करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने संजय सेतु के जंक्शन पर जाकर वहां पर आ रही यातायात की समस्याओं को भी समझा। इस दौरान कृष्णपुरा छत्री के चौराहे और संजय सेतु के चौराहे पर यात्रा की स्थिति की समीक्षा भी की गई। इस चर्चा में वहां के कुछ दुकानदार भी शामिल हुए। इन दुकानदारों के द्वारा अपनी समस्याएं भी बताई गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें