सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तीन अस्पतालों में लगी आग तीन नवजात ब‘चे झाुलसे

भोपाल, िछंदवाड़ा, दमोह की घटना पर कई मरीजों को बचाया

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में आधी रात को एक वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे के दौरान वार्मर में रखे तीन नवजात बच्चे इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया। उधर भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में भीषण आग लग गई। पुलिस ने 20 मरीजों को रेस्क्यू कर बचाया, जिनमें डिलीवरी कराने वाली महिलाएं भी शामिल थीं। इसी तरह दमोह में जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास पंखे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

रिएक्टर फटा, 2 मरे, 9 झुलसे

तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी की यूनिट में रिएक्टर फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें