यातायात थाना प्रभारी अरविन्द डांगी जब कनाडिया रोड से गुजर रहे थे तभी उन्होने सडक किनारे भीड़ देखी और रुक गए। दुर्घटना में घायल युवक दर्द से तड़प रहा था। डांगी ने तुरन्त एक ई- रिक्शा रुकवाया और घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




