सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राष्ट्रीय एथलेटिक्स का रोमांच कल से

इंदौर। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 22 से 24 सितंबर तक आईपीएससी राष्ट्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में देशभर के 16 प्रतिष्ठित स्कूलों की बालिका टीमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…

इंदौर। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 22 से 24 सितंबर तक आईपीएससी राष्ट्रीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में देशभर के 16 प्रतिष्ठित स्कूलों की बालिका टीमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

करीब 300 खिलाड़ी और प्रशिक्षक प्रतियोगिता के लिए इंदौर पहुंचेंगे। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को होगा। स्कूल के नवनिर्मित एथलेटिक्स ट्रैक पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे। स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इंदौर खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए देशभर में पहचान बना चुका है। शहर की खेल सुविधाओं को देखते हुए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिलता है। इस बार भी प्रयास रहेगा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के साथ इंदौर की यादगार स्मृतियां लेकर लौटें। देशभर के प्रतिष्ठित स्कूल शामिल

प्रतियोगिता में मेजबान एमरल्ड हाइट्स के अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम (दिल्ली), राजकुमार कॉलेज (राजकोट), मेयो कॉलेज (अजमेर), संस्कार वैली स्कूल (भोपाल), हैदराबाद पब्लिक स्कूल, यादविंद्र पब्लिक स्कूल (मोहाली), यादविंद्र पब्लिक स्कूल (पटियाला), लॉरेंस स्कूल (लवडेल),

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (जोधपुर), बिड़ला बालिका विद्यापीठ (पिलानी), मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (राई, हरियाणा), महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल (जयपुर) और डेली कॉलेज, इंदौर की टीमें

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की एथलीट्स ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

16 स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा, करीब 300 खिलाड़ी और प्रशिक्षक पहुंचेंगे इंदौर

शामिल हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें