सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालकों के बीच चले लात-घूंसे सवारी ले जाने तीन लोगों ने

की बात पर की मारपीट

चंदन नगर थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को ले जाने को लेकर एंबुलेंस चालकों के बीच वर्चस्व की जंग का मामला सामने आया है। मरीज को ले जाने की बात पर अन्य एंबुलेंस चालकों ने एक चालक के साथ जमकर मारपीट की और अभद्रता की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रामानंद नगर निवासी रामनिवास पिता मांगीलाल कनेरे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे अपनी एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल गए थे। अस्पताल परिसर में एक मरीज के परिजनों ने मरीज को ले जाने के संबंध में उनसे बातचीत की थी और सहमति बनने पर वे अपनी एंबुलेंस आगे बढ़ाने लगे। इसी दौरान वहां दूसरी एंबुलेंस चलाने वाले अन्य चालक भूरा प्रजापत, आकाश सैनी और हेमराज वहां आ धमके। उन्होंने रामनिवास को रोककर आपत्ति जताई और गुस्से में कहने लगे कि तू मरीज को क्यों लेकर जा रहा है जब फरियादी रामनिवास ने उन्हें समझाया कि मरीज के परिजनों की उनसे बात हो चुकी है और वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं, तो आरोपी भूरा, आकाश सैनी और हेमराज आग बबूला हो गए। उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया। जब फरियादी ने गाली- गलौच करने से मना किया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर जैसी सार्वजनिक जगह पर हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित चालक ने चंदन नगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 October 2026, पृष्ठ 12