शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन की मौत

मानसून लगभग विदा हो चुका है, लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश के साथ ओले और बिजली गिरी। उत्तरप्रदेश के कासगंज में बिजली गिरने…

मानसून लगभग विदा हो चुका है, लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश के साथ ओले और बिजली गिरी। उत्तरप्रदेश के कासगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे जिससे फसलें बर्बाद हो गईं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम ठंडा हो गया। ठंड के मौसम को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर से मार्च तक कई ट्रेनें रद्द कर दीं। मध्यप्रदेश के नीमच में बेमौसम बारिश से किसानों की फसल भीग गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1