नगर निगम सफाई कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल के कारण शहर में सफाई का हाल बिगड़ता शुरू हो गया है। आज सुबह नेहरू नगर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन सड़क पर कचरा फेंककर चला गया।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा गया है। सिटी ब्लास्ट द्वारा विस्तार से इस बात की जानकारी दी गई थी कि सफाई कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर किस तरह से हड़ताल की जा रही है। इसके बाद भी इन कर्मचारियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जोरदार हंगामा किया गया। इन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई की स्थिति बिगड़ना शुरू हो गई है। शहर के कई क्षेत्रों में सड़क पर झाड़ू नहीं लग पा रही है। बहुत सारे क्षेत्र में घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी ही नहीं पहुंच पा रही है। जिन क्षेत्रों में गाड़ी कचरा लेने के लिए घर-घर पहुंच रही है वहां पर गाड़ी का टाइम टेबल पूरी तरह से बिगड़
कल से हड़ताल शुरू की गई है। कल इन सब स्थितियों के बीच में नगर निगम के पंचम की फेल जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर क्षेत्र में आज सुबह अज्ञात गाड़ी के द्वारा सड़क पर कचरा फेंक दिया गया। या कचरा इस तरह से फेंका गया कि पूरी सड़क ही कचरे से भरी हुई नजर आने लगी है। यह स्थिति केवल नेहरू नगर क्षेत्र में नहीं बनी है बल्कि जिन क्षेत्रों में सफाई नहीं हो सकी है वहां भी सड़क पर इसी तरह से कचरा नजर आ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच में हालात को संभालने के लिए हमारे द्वारा विशेष कर्मचारियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही एनजीओ के कर्मचारियों को भी काम पर लगाया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन सारे हालात के बीच में हम स्थिति को नियंत्रित करने में सफल हो जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




