बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में कैट रोड हवा बंगला स्थित हरिधाम आश्रम पर 18 से 20 सितम्बर तक तीन दिवसीय मेगा योग शिविर का आयोजन होगा। शिविर संयोजक किशोर गोयल एवं राजेश बंसल ने बताया कि 18 से 20 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे तक योग शिविर आयोजित होगा। मनोज गर्ग, आशा जैन योग कराएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




