भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय संगठन की बड़ी लापरवाही और कमजोरी सामने आई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत धार और ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में महज सौ कार्यकर्ता भी नहीं जुट पाए, जिससे धार भाजयुमो की जमीनी हकीकत खुलकर सामने आ गई है। भाजयुमो के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के पहले धार दौरे ने स्थानीय युवा मोर्चे की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है, भोजशाला में स्वागत कार्यक्रमों में महज 50 से 70 लोग ही नजर आए, वही नगर एक निजी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भी कार्यकर्ता नदारद रहे। सूत्रों की माने तो उक्त कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए कॉलेज के स्टूडेंड को बुलाना पड़ा, जिससे शीर्ष नेतृत्व के सामने जिले की टीम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने भी इस स्थिति पर चुटकी लेते हुए इसे भाजपा के जमीनी आधार का खिसकना बताया है। भीड़ कम होने की मायूसी के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ऐतिहासिक भोजशाला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने परिसर के इतिहास और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली, इसके बाद उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत तय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और युवाओं से संवाद किया, हालांकि पूरे दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं की कम संख्या को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के चेहरे पर हवाईयां उड़ती दिखीं…
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




