शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

अल सुबह से ही लग गया खंडवा रोड पर जाम

आज शनेश्चरी अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालु जा रहे हैं ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट एवं बाईंग्राम शनि मंदिर

अल सुबह से ही लग गया खंडवा रोड पर जाम

आज शनिवार को अमावस्या आई तो धार्मिक रूप से दोहरा लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। आज सुबह से श्रद्धालु जहां ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट में माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेने और स्नान करने के साथ ओंकारजी और ममलेश्वर में पूजा आराधना करने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग रात में ही निकले तो कुछ अलसुबह से निकलना श्रद्धालु का जारी रहा। यह क्रम सुबह के बाद समाचार लिखे जाने तक भी जारी है। आज शनेश्चरी अमावस्या होने की वजह से खंडवा रोड स्थित बाईंग्राम शनि मंदिर में भी श्रद्धालु शनिदेव के दर्शन करने तेल अर्पण करने पहुंच रहे हैं। आज खंडवा रोड पर सुबह से वाहन की संख्या अत्यधिक नजर आ रही है। कुछ जगह जाम की स्थिति भी नजर आई रही है। इधर श्रद्धालु आज सुबह से उज्जैन माँ क्षिप्रा के स्नान करने और महाकाल बाबा के दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। इंदौर से उज्जैन रोड पर भी यातायात का दबाव बना हुआ है। शहर के शनि मंदिरों पर भी सुबह से आस्था की दरकार नजर आ रही है। श्रद्धालु सुबह से गौशाला भी पहुंच रहे हैं और गौपूजन कर गौ पेटपूजा भी कराई जा रही है। कुल मिलाकर आज अमावस्या के साथ शनिदेव की शनेश्चर अमावस्या होने से और सर्वपितृ अमावस्या होने से भी श्रद्धालुओं की आस्था धार्मिक रूप से नजर आ रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5