शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जिला अस्पताल में सांप से प्रसूता वार्ड में मची अफरा-तफरी

धार रोड स्थित जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड के समीप कल एक सांप ने हड़कम्प मचा दिया। महिला वार्ड के सामने ऑपरेशन थिएटर के पास करीब 5 फीट लंबा सांप…

जिला अस्पताल में सांप से प्रसूता वार्ड में मची अफरा-तफरी

धार रोड स्थित जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड के समीप कल एक सांप ने हड़कम्प मचा दिया। महिला वार्ड के सामने ऑपरेशन थिएटर के पास करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सांप को देखकर अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। जब सांप पकड़ने की जानकारी प्रसूता वार्ड में गई तब जाकर मरीजो और परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5