सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फिर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात

जब भी सफाई मित्रों के द्वारा उन्हें स्थाई करने और विनियमित करने की मांग उठाई जाती है तो इंदौर नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक ही बात कहते हैं…

जब भी सफाई मित्रों के द्वारा उन्हें स्थाई करने और विनियमित करने की मांग उठाई जाती है तो इंदौर नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक ही बात कहते हैं कि इस बारे में हम प्रस्ताव मंजूर कर राज्य सरकार के पास भेजेंगे। सरकार के द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर इस दिशा में काम किया जाएगा। पिछले कई सालों से नगर निगम लगातार इस तरह के प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजता रहा है और सरकार के द्वारा उन प्रस्ताव पर कोई काम नहीं किया जाता है। इस स्थिति से सफाई मित्र भी वाकिफ है। यही कारण है कि इस बार वे सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें