शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

फिर निगम को चौराहे का यातायात सुधारने की याद आई

इंदौर। नगर निगम को एक बार फिर चौराहा का यातायात सुधारने की याद आई है। इस बार भी निगम के द्वारा लेफ्ट टर्न को विकसित करके यातायात को व्यवस्थित करने…

इंदौर। नगर निगम को एक बार फिर चौराहा का यातायात सुधारने की याद आई है। इस बार भी निगम के द्वारा लेफ्ट टर्न को विकसित करके यातायात को व्यवस्थित करने की कोशिश की जाएगी। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर में सुगम एवं बेहतर यातायात प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्रातः शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के सुचारू संचालन, चौराहों के विकास, लेफ्ट टर्न के चौड़ीकरण तथा यातायात में बाधक निर्माण एवं अन्य अवरोधों के संबंध में स्थल निरीक्षण कर निर्देश दिए गए। सिंघल द्वारा इंडस्ट्रियल हाउस चौराहा, गीता भवन चौराहा, संतश्री बालीनाथ चौराहा, आजाद नगर चौराहा सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चौराहों पर यातायात के दबाव, वाहनों की आवाजाही, लेफ्ट टर्न की उपलब्ध चौड़ाई तथा यातायात संचालन में बाधक की स्थिति का अवलोकन किया गया। सिंघल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों पर यातायात की आवश्यकता के अनुरूप लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित एवं आवश्यकतानुसार चौड़ा करने, सड़क किनारे मौजूद यातायात में बाधक निर्माण एवं अवरोधों को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा चौराहों के विकास एवं सुधार संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुधार किए जाना आवश्यक है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें