सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फिर पांच पार्किंग ठेके पर देने के लिए निगम उतरा मैदान में

पहले भी बुलाए थे टेंडर लेकिन किसी ने नहीं ली थी रुचि

नगर निगम एक बार फिर पांच पार्किंग ठेके पर देने के लिए मैदान में आ गया है पूर्ण मिलन इन पांच पार्किंग को ठेके पर देने के लिए नगर निगम के द्वारा पहले भी टेंडर बुलवाए गए थे, लेकिन उस समय किसी ने भी यह पार्किंग ठेके पर लेने में रुचि नहीं ली थी।

नगर निगम के द्वारा ऑपरेशन मेंटेनेंस और मैनेजमेंट के लिए पांच बहु मंजिला पार्किंग ठेके पर देने की पहल की गई है। इसके लिए निगम के द्वारा जारी किए गए टेंडर में कहा गया है कि पालिका प्लाजा फेस वन एमटीएच कंपाउंड के पार्किंग को 2.94 लाख रुपए प्रति वर्ष में तथा पालिका प्लाजा फेज 2 के पार्किंग को 12.36 लाख रुपए प्रति वर्ष ठेके पर देने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही शहर के व्यापारिक क्षेत्र में स्थित बजाज खान के पार्किंग को 20.30 लाख रुपए प्रति वर्ष में ठेके पर देने का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके अलावा नगर निगम के द्वारा विजयनगर क्षेत्र में फॉर्चून लैंडमार्क होटल के पास में निर्मित किए गए पार्किंग को 15.32 लाख रुपए प्रति वर्ष में एवं इस क्षेत्र में रघुनाथ पेट्रोल पंप के पास में बनाए गए पार्किंग को 24.50 लाख रुपए प्रति वर्ष में ठेके पर देने का प्रस्ताव रखा गया है। निगम की ओर से यह राशि तो न्यूनतम निर्धारित की गई है। इससे ज्यादा जो राशि ठेके पर लेने वाला व्यक्ति देना चाहता हो तो वह इसका प्रस्ताव दे सकता है। इन सभी पार्किंग को 5 साल के लिए ठेके पर दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि नगर निगम के द्वारा पहले भी इन पार्किंग को ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी किया गया था। लेकिन उसमें किसी भी व्यक्ति अथवा फर्म के द्वारा रुचि नहीं ली गई।

इसके लिए नगर निगम के द्वारा उक्त प्राथमिक स्थल ठेके पर लेने के इच्छुक व्यक्ति अथवा फॉर्म की 22 अक्टूबर को बैठक भी रखी गई है। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे निगम के यातायात विभाग में होगी। निगम के द्वारा कोशिश की जा रही है कि उक्त पांच पार्किंग ठेके पर चले जाएं ताकि उनके संचालन संचालन के दायित्व से निगम मुक्त हो सके। ध्यान रहे कि इसके पूर्व भी यह पार्किंग ठेके पर दिए गए थे और इनका संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4