सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दस फेंसर सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली द्वितीय सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में इंदौर फेंसिंग एकेडमी के दस फेंसर दिखाएंगे…

दस फेंसर सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली द्वितीय सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में इंदौर फेंसिंग एकेडमी के दस फेंसर दिखाएंगे दमखम। कोच मास्टर सईद आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के छात्र अनय उपाध्याय, जयदीप वर्मा, राधिका, मोहम्मद जैद नव़ाज और मनुश्री हार्डिया, तनुश्री हार्डिया, आकीफा अंसारी, पद्मंजन चौधरी, इनाया फातिमा, हानिया फातिमा अपने-अपने वर्ग में दमखम दिखाएंगे। मास्टर सईद आलम के मार्गदर्शन में एन आई एस कोच सुमित्रा चंद्रवंशी से प्रशिक्षण इन विद्यार्थियों ने लिया है। मनीष आर्य,जहांगीर खान,अनफाल अंसारी, शादाब अहमद, शीनम खान, जया व्यास ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें