स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सानिध्य में एवं कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के निर्देशन में तथा शोटोकान कराते अंतराष्ट्रीय महासंघ, इंडिया और तमिलनाडु स्पोर्ट्स कराते फेडरेशन के तत्वाधान में अगले माह 23 से 26 अक्टूबर को नागरकोइल कन्याकुमारी में आयोजित की जाने वाली 22वीं राष्ट्रीय कराते स्पर्धा के लिए मध्यप्रदेश एस के आई एफ कराते संघ ने टीम की घोषणा में एलेट स्पोर्ट्स के 17 खिलाडी बालक वर्ग में तनवीक लश्करी,विवान गोस्वामी, रोहित कौशल, तनिष भलावे, चिराग सक्वार, प्रवीण चौहान, अहम रावत, श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, बालिका वर्ग में दिशा राठौर, गायत्री राठौर,श्रेया जरिया, तनीषा मालवीय, अल शिफा कुरैशी, कोमल गौर, हांसिका पंवार, गीतांशी हूडा शामिल है। मेंटर राजेन्द्र पाटिल, कोच अमय लश्करी, मैनेजर हेमलता गौड़, चिकित्सक सहायक अनम कुरैशी साथ रहेंगी। मीनू गौर ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




